बुलंदशहर, मई 9 -- नरौरा। नरौरा थाना क्षेत्र में घर से लापता एक पांच वर्षीय नाबालिक बच्चे का मिट्टी खनन से बने पानी से भरे गड्ढे में शव मिला है। बच्चा गुरुवार दोपहर से लापता था। थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी बांगर निवासी शिवम (5 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार गुरुवार दोपहर बाद से परिजनों को नहीं मिल रहा था। परिजन और ग्रामीण लापता होने पर लगातार शिवम की तलाश कर रहे थे। देर रात तक आसपास खोजबीन के बावजूद उसका का कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार को कुछ ग्रामीणों को गांव के पास एक खेत में ईंट भट्टे के लिए मिट्टी खनन से बने पानी से भरे गड्ढे में शिवम का शव देखा। यह भी पढ़ें- दो बच्चों की मौत से तिताई बिगहा में पसरा मातम- पेज-3 सूचना मिलते ही नरौरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद राजपूत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर ...