लापता बच्ची को सकुशल किया बरामद
कानपुर, सितम्बर 11 -- कानपुर देहात, सवाददाता। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी गांव की छह साल कि बच्ची गुरूवार शाम को अचानक लापता हो गई । तलाश के बाद भी बच्ची का पता नहीं चलने पर उसके पिता ने पुलिस से गुहार लगाईं। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने हरदुआ पुल के पास से उसको बरामद कर लिया।ग्राम अकोढ़ी के रहने वाले सलमान कहाँ कि छह साल कि बच्ची परिजनों के साथ मैरिज गार्डन कल्ला रोड पुखराया आई थी । देर रात पुलिस ने भटककर हरदुआ पुल के पास पहुंची बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया । भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आपरेशान मुस्कान के तहत बच्ची को बरामद कर उसको परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.