नोएडा, अप्रैल 8 -- दनकौर। कस्बे के पीरवाला मोहल्ला निवासी ज्योति की तीन वर्षीय बेटी बुधवार को अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसको काफी तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मिशन शक्ति केंद्र को सूचना दी गई। प्रभारी महिला दारोगा काजोल सिंह भदौरिया और महिला कॉन्स्टेबल मीनू राणा ने कस्बे के बिहारी लाल इलाके में बच्ची को ढूंढ लिया। पुलिस टीम ने इसके बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल छा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...