लापता बच्ची को खोज निकालने के लिए किया पैदल मार्च
रांची, मई 24 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली से नौ मई से लापता 18 माह की बच्ची अदिति पांडेय का पता लगाने की मांग करते हुए रविवार को लोगों ने पैदल मार्च निकाला। कोकर से निकले मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कोकर, लालपुर, थड़पखना से होकर मेन रोड के अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च पहुंचा। यहां पर लोगों ने नारेबाजी की और सरकार से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने व लापता बच्ची को ढूंढ निकालने की मांग की। मार्च का नेतृत्व कर रहे भैरव सिंह ने कहा कि बच्ची को लापता हुए 15 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद पुलिस के स्तर से उसका अभी तक सुराग भी नहीं मिल सका है। उसे खोजने के लिए अगर और तंत्र लगाने की आवश्यकता है तो सरकार के स्तर से इससे संबंधित निर्देश रांची जिला पुलिस को दिया जाना चाहिए। बच्ची के नहीं मिलने पर आंदोलन को और तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.