गाजीपुर, अप्रैल 16 -- दिलदारनगर। क्षेत्र में रेलवे पुलिस की ओर से चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत 10 वर्षीय लापता बच्ची को मात्र 12 घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी टीम को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि ट्रेन संख्या 63240 डीडीयू-बक्सर मेमू पैसेंजर में यात्रा के दौरान एक बच्ची लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और विभिन्न स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से बरामद किया गया। बरामद बच्ची की पहचान 10 वर्षीय नंदनी कुमारी निवासी सोनभद्र के रूप में हुई। यह भी पढ़ें- 14 बच्चे तलाश कर परिजनों को सौंपे पुलिस ने नियमानुसार चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.