लापता बच्ची का 12 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा सकी पता
रांची, मई 20 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर के खोरहाटोली से 18 माह की अदिति पांडेय का 12 दिन बाद भी पता नहीं चलने पर बुधवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने सदर थाना के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की। मौके पर मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी कुलदीप कुमार से मिलकर एसएसपी के नाम ज्ञापन भी सौंपा। मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बच्ची का लापता होना गंभीर विषय है। यह घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। कहा कि प्रशासन तत्काल बच्ची की स्थिति स्पष्ट कर परिजन को संतुष्ट करे। उन्होंने कहा कि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़े स्तर पर किया जाएगा। बच्ची की सकुशल बरामदगी तक न्याय और इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.