लापता बच्ची का नहीं मिल रहा सुराग, पुलिस परेशान
बोकारो, मई 11 -- चंद्रपुरा में पिछले तीन दिन से लापता दस वर्षीया बच्ची सुरभी का सुराग नहीं मिल पा रहा है। उसके परिवार वाले व स्थानीय पुलिस इससे परेशान हैं। संभावित जगहों पर उसे खोजने का प्रयास जारी है। बिरसा बस्ती निवासी उदय कुमार की बेटी सात मई की दोपहर आम चुनने के बहाने अपने घर से निकली थी मगर देर शाम तक वापस नहीं लौटी। कई जगह उसकी खोजबीन की गई मगर उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस में इसकी शिकायत करते हुए ममला दर्ज कराया है। विद्युत नगरी चंद्रपुरा के प्रमुख सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी चंद्रपुरा पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरूद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया है और अपने स्तर से छानबीन में जुटी हुई है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.