लापता बच्चा बरामद
पलामू, जून 10 -- हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज में थाना प्रभारी नारायण सोरेन के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौंप दिया। कादल कुर्मी गांव निवासी छह वर्षीय बच्चा मंगलवार की सुबह में घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसके साथ एक अन्य बच्चा भी था। बच्चों के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने मोहम्मदगंज थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि दोनों बच्चे सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भंडरिया गांव स्थित भीम बराज एवं उसके आसपास खेलते देखे गए थे। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। पुलिस की लगातार तलाश के दौरान चंदन कुमार रजवार को गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुली गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे से सकुशल बरामद कर लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.