बुलंदशहर, मई 9 -- गांव भटोना में ट्यूशन पढ़ने के लिए निकला एक नौ वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया था। बच्चों के पिता दीपक ने पुलिस में सूचना देकर बच्चे को ढूंढने की गुहार लगाई थी। बीती शाम तक बच्चे का पता नहीं लगने पर परिजन व ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया था। बच्चों के पिता दीपक के अनुसार जब परिजन कोतवाली में मौजूद थे, तब बच्चा बेहोशी की हालत में घर पर पहुंच गया। पिता ने बताया यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बच्चा इतने समय कहा रहा और घर तक कैसे पहुंचा। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। वही कोतवाल धर्मेंद्र शर्मा का दावा है कि बच्चों को पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामद किया है। बच्चा इतने समय कहां रहा इसका पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...