लापता फैजान को ले डीजीपी से मिले परिजन
बगहा, मई 14 -- नरकटियागंज। दस माह से लापता शिकारपुर थाना के मंगरहरी बैरिया गांव के फैजान (7) की बरामदगी की मांग को लेकर उसके माता पिता ने डीजीपी से मिलकर बरामदगी की गुहार लगाई है। फैजान के पिता मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि उन्होंने डीजीपी को बताया है कि शिकारपुर पुलिस मामले में कुछ भी नहीं बता पा रही है। एसपी के जनता दरबार में भी वे अपनी पीड़ा बता चुके हैं। 10 माह से वे परेशान हैं और पुलिस गोल-गोल घुमा रही है। बेटा जिंदा है या उसकी मौत हो गई है इसकी भी जानकारी उन्हें नही मिल सकी है। हालांकि डीजीपी ने उन्हें यथोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल 24 जून को फैजान (7)अपने घर मंगरहरी बैरिया गांव से गायब हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.