लापता प्लंबर का शव मिला, हत्या की आशंका
झांसी, अगस्त 10 -- झांसी/उल्दन। उल्दन थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सनोरा से तीन दिनों से लापता 32 वर्षीय प्लंबर का शव सोमवार को पचवारा के बीच सड़क किनारे मिला। पास ही पानी भरे गड्ढे में उसकी बाइक पड़ी थी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सनोरा निवासी प्यारेलाल का 32 वर्षीय बेटा राहुल पाल प्लंबर का काम करता था। बीती सात अगस्त को वह किसी काम से निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। परिजनों ने तलाश किया। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। 8 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कराई। यहां पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे। तभी सोमवार को गाँव सनोरा और पचवारा के बीच सड़क से ग्रामीण निकल रहे थे। तभी उन्होंने राहुल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.