प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- मानधाता/वैशपुर, (प्रतापगढ़) हिंसं। 18 मार्च को बाइक से प्रयागराज के लिए निकलने के बाद से लापता पूर्व ग्राम प्रधान का बोरे में बांधकर नहर में फेंका गया शव रविवार सुबह सुमेरपुर गांव के पास से बरामद कर लिया गया। प्रेमिका ने ही उसे अपने मायके बुलाने के बाद भाई और उसके दोस्त के साथ हत्या कर शव बोरी में बांधकर नहर में फेंक दिया था। मोबाइल कॉल डिटेल से संदेह के आधार पर प्रेमिका को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो शव नहर से बरामद हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के मिसिरपुर मुस्तर्का गांव निवासी 50 वर्षीय पूर्व प्रधान गुलहसन उर्फ मुन्ना 18 मार्च को बाइक से प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। दूसरे दिन उसकी बाइक मऊआइमा के महड़ौरा ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.