झांसी, अप्रैल 4 -- झांसी (चिरगांव)। चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला हवेलीपुरा से दो दिन से लापता पार्षद पति का शव शनिवार दोपहर पारीछा स्थित बेतवा नदी के पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बीमारी से तंग आकर खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। मोहल्ला हेवलीपुरा निवासी शबाना वार्ड नंबर 22 से पार्षद हैं। उनके पति निसारुद्दीन उर्फ निसार (45) पान-मसाले की दुकान चलाते थे। बीते गुरुवार को वह अचानक घर से बिना बताए कहीं चले गए। फिर लौटकर नहीं आए। जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजन परेशान हो गए। उन्होंने उनकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन, कोई सुराग नहीं लग सका। शनिवार सुबह करीब 11 बजे पारीछा स्थित बेतवा नदी में निसार का शव पानी में उतराता मिला। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.