लापता नाबालिग सूरत से सकुशल बरामद, अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार
आदित्यपुर, जुलाई 27 -- आदित्यपुर। गम्हरिया थाना क्षेत्र के बांकापाड़ा से 30 जून को लापता हुई एक नाबालिग लड़की को आदित्यपुर पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने लड़की को भगाने के आरोप में सूरत निवासी सुशील कुमार (21) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग के परिजनों द्वारा उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की गुजरात के सूरत में है। इसके बाद पुलिस टीम सूरत पहुंची। 24 जुलाई को उसे सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर आदित्यपुर ले आई। नाबालिग को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.