आदित्यपुर, अप्रैल 1 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर थाना क्षेत्र से आठ जनवरी से लापता नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में नामजद आरोपी शांतिनगर (बड़ा गम्हरिया) निवासी शंभू मिर्धा (25) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग के लापता होने के बाद परिजनों की शिकायत पर आदित्यपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से लगातार छापेमारी अभियान चलाया। जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि आरोपी शंभू मिर्धा पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। इसके बावजूद पुलिस लोकेशन ट्रेस कर उसे धर दबोचा और नाबालिग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.