लापता नाबालिग गोपालगंज से बरामद
बोकारो, जून 15 -- चास मु0 थाना क्षेत्र से 12 जून को एक नाबालिग लड़की लापता हो गयी थी. नाबालिग के पिता ने थाना को बताया कि उनकी पुत्री को बिहार के गोपालगंज निवासी डी कुमार बहला फुसलाकर ले गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद टेक्निकल सेल व मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच शुरू की गयी. पता चला कि नाबालिग बिहार के गोपालगंज में है. चास मु. थाना की टीम सोमवार को गोपालगंज से नाबालिग के साथ आरोपी को बरामद बोकारो वापस लौटी. गिरफ्तार आरोपी डी कुमार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. टीम में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, पुअनि राजीव रंजन शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.