बस्ती, मार्च 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता किशोरी को खोज लिया है। इस संबंध में आठ मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था।एसओ विश्वमोहन राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को सुराग लगाया और उसे खोजकर सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार करने वालों में एसआई अशोक कुमार, महिला कांस्टेबल प्रियंका मौर्या मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...