रांची, सितम्बर 23 -- रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की खंडपीठ में गुमला की एक नाबालिग के गुमशुदा होने के मामले को लेकर दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने एसपी से मामले में अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी है। अगली सुनवाई नवंबर में होगी। इससे पहले सुनवाई के दौरान गुमला एसपी कोर्ट में उपस्थित हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि बच्ची की खोजबीन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। टीम बच्ची को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। अदालत ने एसपी के बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए उन्हें अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। यह मामला वर्ष 2019 का है, एक नाबालिग लड़की गुम हो गई थी। उसकी मां ने इस संबंध में गुमला था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.