आदित्यपुर, अप्रैल 6 -- गम्हरिया। नवागढ़ पंचायत के सामरम गांव से पिछले 19 दिनों से लापता 16 वर्षीय लक्ष्मी सरदार का पता नहीं चल पाया है। परिजनों को उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस एवं पंचायत प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है। इस संबंध में गम्हरिया थाना में लिखित सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...