लापता नाबालिगों के केस पर पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लापता नाबालिगों की बरामदगी और उनके मामलों में हो रही कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस मुख्यालय सख्त है। मुख्यालय ने मुजफ्फरपुर सहित सूबे के सभी जिलों से ऐसे मामलों का पिछले सात सालों का पूरा ब्योरा मांगा है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर विस्तृत रिपोर्ट जल्द सौंपने का आदेश दिया है।
लापता नाबालिगों के मामलों की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी जिलों को वर्ष 2019 से लेकर अब तक दर्ज लापता नाबालिगों के मामलों की करेंट स्टेटस रिपोर्ट देनी होगी। इस रिपोर्ट में मुख्य रूप से दो बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। अब तक कितने नाबालिग बरामद किए जा चुके हैं और कितने अभी भी लापता हैं। दर्ज मुकदमों में से कितने मामलों में पुलिस कोर्ट में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.