जहानाबाद, अप्रैल 25 -- जहानाबाद, निज संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के गड़ेरिया खान से 2 दिन पूर्व लापता हुए नाबालिक लड़के का कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है जिससे परिजनों में अनहोनी की आशंका सता रही है। इस संदर्भ में लड़के की मां ने नगर थाने को की पुलिस को शिकायत देकर बच्चों की खोजबीन की गुहार लगाई है। सूचक ने बताया है कि 23 अप्रैल की सुबह उनके लड़के घर से निकले थे जो वापस नहीं आए। इस दौरान काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ भी अता-पता नहीं चल पाया। परिजन को आशंका का है कि उनके पुत्र को किसी ने गलत नीयत से अगवा कर लिया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: पांच वर्षीय मासूम लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...