लापता दो स्कूली छात्र बनारस से बरामद
गुमला, मई 23 -- गुमला, प्रतिनिधि। सीएम एक्सीलेंस एसएस प्लस टू स्कूल के आठवीं कक्षा के दो लापता छात्रों को पुलिस और परिजनों की मदद से बनारस से सकुशल बरामद कर लिया गया। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों को गुमला थाना लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार धोधरा निवासी 13 वर्षीय संत कबीर उरांव और 13 वर्षीय निखिल उरांव 15 मई को स्कूल की छुट्टी के बाद गुमला बस स्टैंड से रांची चले गए थे। वहां से दोनों ट्रेन पकड़ कर बनारस पहुंच गए। छात्रों ने बताया कि उन्होंने अपनी स्कॉलरशिप की करीब आठ हजार रुपये की राशि निकाल ली थी। उसी पैसे से वे बनारस पहुंचे और वहां अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने लगे।इधर बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.