भदोही, फरवरी 14 -- भदोही, संवाददाता। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने दो बालिकाओं को बरामद किया है। संबंधित स्वजनों के चेहरे उसके बाद खिल उठे। चौरी थाना क्षेत्र के गावं से छह फरवरी को 10 और छह साल की दो बालिकाएं गायब हो गई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि परसीपुर रेलवे स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस में बैठकर वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन दोनों बालिकाएं गईं। 10 फरवरी को मुकदमा कायम किया गया था। सीओ औराई राजीव सिंह की अगुवाई में जवानों ने दोनों बालिकाओं को जौनपुर से बरामद किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम, भरत राय, विकाश, आदित्य यादव, रुही आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.