उन्नाव, फरवरी 15 -- नवाबगंज। थाना अजगैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता हुई दो सगी बहनों को सकुशल बरामद कर लिया। दोनों का मेडिकल कराया। एक गांव निवासी किसान ने 11 फरवरी को थाना अजगैन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी 20 और 16 वर्षीय दो बेटियां कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने दोनों लड़कियों की तलाश शुरू की। रविवार को दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। चिकित्सीय परीक्षण करा कर परिजनों को सौंपा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.