मधुबनी, फरवरी 17 -- बेनीपट्टी। बेनीपट्टी थाना के गांगुली गांव से रविवार की संध्या अपने घर के निकट से खेलते हुए गायब हुए दोनों बच्चे सोमवार को सही सलामत मिल गाया। बेनीपट्टी पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष शिव शरण साह ने बताया कि बेनीपट्टी थाना को सूचना मिली कि गांगुली गांव के राकेश राय के 8 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार एवं राम कुमार के 6 वर्षीय पुत्र शिव कुमार गुम हो गया है। परिजनों के द्वारा रातभर दोनों बच्चे कि खोजबीन की पर नहीं मिला। सोमवार की सुबह बेनीपट्टी थानाप्रभारी एवं पदाधिकारी के द्वारा दोनों बच्चे को सही सलामत खोज कर उनके अभिभावक को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.