लापता दो किशोरियों को 72 घंटे में किया बरामद
फिरोजाबाद, सितम्बर 28 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से घरेलू कामकाज को लेकर डांटने से नाराज होकर घर से निकलीं 17 और 16 वर्षीय दो किशोरियों को पुलिस ने 72 घंटे के अन्दर नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया। परिजनों ने राहत की सांस ली। ज्ञात रहे परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर दो किशोरियाँ बिना बताए घर से निकल गई थीं। परिजनों द्वारा उनको नाते रिश्तेदारों के यहां काफी खोजा लेकिन जब वे नहीं मिली तो फिर उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत के बाद थाना पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से तब दोनों किशोरियां की खोजबीन शुरू की गई तो उनकी लोकेशन नोएडा में पाई गई। इसकी जानकारी के बाद थाना पुलिस टीम नोएडा पहुंची और दोनों किशोरियों को सुरक्षित अपने संरक्षण में ले लेकर पचोखरा थाने लौट आई। दोनों किशोरियां के मिलने की सूचना उनके परिजनों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.