मोतिहारी, जनवरी 24 -- अरेराज, पू.च, निज प्रतिनिधि। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के भेलानारी पावर ग्रिड के पास शुक्रवार को तालाब से पुलिस ने दो किशोरियों के शव बरामद किए। उनकी पहचान गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के मननपुर तीनगच्छीया गांव के शिवपूजन पासवान की पुत्री सुन्दरम कुमारी (13) और मदन महतो की पुत्री रेणु कुमारी (14) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों किशोरी पांच दिन पहले चारा लाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन, देर रात तक घर नहीं लौटी। तब परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। तीसरे दिन किशोरियों का दुपट्टा और हसुआ तालाब के पास पड़ा मिला। तालाब के पास परिजन अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। फिर भी किशोरियों का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को दोनों बच्चियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.