रुडकी, अप्रैल 3 -- थाना झबरेड़ा पुलिस ने घर से लापता हुई दो नाबालिग सहेलियों को महज 24 घंटे के भीतर जालंधर (पंजाब) से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि झबरेड़ा निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के 31 मार्च को बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में 1 अप्रैल को थाना झबरेड़ा में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस की एक अन्य नाबालिग लड़की भी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सुरागों और सर्विलांस की मदद से दोनों लड़कियों को ट्रैक किया। 2 अप्रैल को पुलिस ने दोनों को जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही सकुशल अपने संरक्षण में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे घर से ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.