उन्नाव, जून 8 -- पुरवा। थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में दो लापता किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद किया गया। क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से गायब हुईं दो किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों किशोरियों का मेडिकल करवा कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान के लिए पेश किया गया है। पहले मामले में क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 28 मई को घर में किसी को कुछ बताए कहीं चला गई थी। परिजन ने क्षेत्र के लंगरपुर गांव निवासी दीप कुमार के विरुद्ध बेटी को बहला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई थी। सोमवार सुबह पुलिस ने किशोरी को मंगतखेड़ा बस स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। उधर, क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी पांच जून को घर से कही चली गई थी। परिजन ने किसी अज्ञात युवक से बेटी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई थी। सो...