मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सलखुआ, एक संवाददाता। सलखुआ प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर स्थान के समीप एक आवासीय छात्रावास से बीते दिनों अचानक लापता हुए तीसरी और चौथी कक्षा के दोनों छात्र को पुलिस ने सोमवार को कोपरिया स्टेशन पर से सुरक्षित बरामद कर लिया। मालूम हो कि बीते दिनों मंगलवार दोपहर भोजन के बाद लगभग 2:35 बजे दोनों बच्चे अवासीय विद्यालय से गायब हो गए थे। परिजनों व स्कूल प्रिंसिपल द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर सलखुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कर बच्चों की बरामदगी की गुहार लगाई थी। वहीं पुलिस की सक्रियता रंग लाई और सोमवार को कोपरिया स्टेशन प्लेटफॉर्म से दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इस संबंध में डीएसपी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ स्थित आवासीय स्कूल से लापता दोनों बच्चों को कोपरिया स्टेशन से सकुशल बराम...