पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत,संवाददाता। घर से लापता हुए हाईस्कूल के दो छात्र और कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक छात्रा के लापता होने के दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस सीसी कैमरों और सर्विलांस के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी है। हालांकि अभी तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। तीनों की बरामदगी के लिए टीमों का गठन किया गया है। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के राजीव कॉलोनी निवासी रामगोपाल शर्मा का 17 वर्षीय पुत्र वैभव शर्मा,थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के रामवाटिका कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय दीपक पुत्र मुनेंद्र,थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला नखासा निवासी एक छात्रा सोमवार सुबह करीब चार बजे से लापता है। वैभव अपने घर से बाइक और एक मोबाइल,दीपक अपने घर से पौने दो लाख रुपये और छात्रा अपने पिता के मोबाइल में से सिम निकालकर ले गई है। पुलिस के अनुसार तीनों क...