नोएडा, जून 2 -- दनकौर, संवाददाता। दनकौर रेलवे स्टेशन के पास से संदिग्ध हालात में लापता 10वीं कक्षा का छात्र भोपाल में मिली। करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और सर्विलांस की मदद से पुलिस छात्र तक पहुंची। मंगलवार को छात्र को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित होंडा कॉलोनी निवासी राम अवतार का 15 वर्षीय बेटा 29 मई की शाम घर से अचानक लापता हो गया था। छात्र स्थानीय स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने दनकौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से...