लापता तोता ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, वकील ने शहर में लगवाए पोस्टर
राहुल सिंह, जुलाई 18 -- यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कभी कंधे पर बैठकर पूरे परिवार के साथ घूमने वाला पालतू तोता 'माऊ' अब अपने ही आशियाने से लापता है। यह सिर्फ एक तोते के खोने की कहानी नहीं, बल्कि परिवार के एक सदस्य के बिछड़ने का दर्द है। 13 जुलाई से लापता पालतू तोता 'माऊ' की तलाश में परिवार ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। उसकी वापसी की उम्मीद में शहरभर में पोस्टर लगाए गए हैं। तोते की नीचे वाली चोंच और पंखों पर काले धब्बे हैं, जिससे उसकी पहचान की जा सकती है। शहर के बोदला चौराहे पर लगा एक होर्डिंग इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। होर्डिंग पर लापता तोते का फोटो, उसकी पहचान और 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। इस होर्डिंग का फोटो सोशल मीडिया पर भी तेजी से शेयर किया जा रहा है। मामला आयकर अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.