लापता तीन वर्षीय मासूम की तलाश जारी
रामपुर, सितम्बर 10 -- बिलासपुर। रहस्यमय ढंग से लापता हुए मासूम की तलाश चौथे दिन भी जारी रही। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चें का अपहरण करने वाले को तलाश किया। ज्ञात हो कि, संतनगर कालोनी के निवासी विकास कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट में कहा कि शुक्रवार की देर शाम वह अपने साढ़े तीन साल के बेटे कार्तिक को लेकर कपड़े लेने के लिए हंस विहार वाले मकान पर गए थे। इसी बीच उसका पुत्र कार्तिक दुकान से खाने की कोई चीज लाने की जिद करने लगा। काफी देर तक जब कार्तिक वापस नहीं लौटा, तो चिंतित पिता ने दुकान पर जाकर पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि बच्चा रुपये देकर तुरंत चाकलेट लेकर वहां से चला गया था। इसके बाद स्वजन बच्चे को आसपास, पूरे मुहल्ले और अपनी तमाम रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.