गोपालगंज, फरवरी 3 -- महम्मदपुर। महम्मदपुर चौक से कोचिंग में पढ़ने गई तीन नाबालिग लड़कियों के लापता होने का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने तीनों लड़कियों को दिल्ली से सुरक्षित बरामद कर महम्मदपुर थाना लाया है। थानाध्यक्ष श्याम नारायण प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह तीनों छात्राएं कोचिंग के लिए निकली थीं, लेकिन वापस घर नहीं लौटीं। देर शाम परिजनों ने थाने में सूचना दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से किशोरियों को बरामद किया। पुलिस तीनों नाबालिगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.