लापता तीनों किशोरी गाजियाबाद में मिलीं
बदायूं, मई 15 -- सलवार सूट सिलवाने की बात कहकर घर से निकलीं तीन नाबालिग किशोरियां पुलिस को गाजियाबाद में सकुशल मिल गई हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों किशोरियां हरिद्वार स्नान करने के लिए घर से गई थीं और वहां से गाजियाबाद पहुंच गईं। किशोरियों के मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की तीन नाबालिग किशोरियां 11 मई को घर से यह कहकर निकली थीं कि वह कपड़े सिलवाने जा रही हैं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। मामले में गांव के तीन युवकों के खिलाफ किशोरियों को साथ ले जाने के आरोप में गांव की तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद पुलिस लगातार किशोरियों और आरोपियों की तलाश में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.