सोनभद्र, मार्च 11 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के साईंनगर से बीते नौ मार्च से लापता 15 वर्षीय छात्र पवन साह का शव बुधवार को ग्राम पिपरखड़ की मुआवजा कॉलोनी के एक मकान से बरामद होने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया है। पवन साह की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने स्थानीय लोगों संग थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया जो देखते ही देखते उग्र हो गया। भीड़ ने अचानक पुलिस के वाहनों पर पथराव व तोड़ फोड़ शुरू कर दी। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया । मौके पर एसडीएम, तहसीलदार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हालात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। इस बीच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.