मेरठ, जून 17 -- परीक्षा देने घर से निकली छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में मंगलवार को बड़ा मोड़ आ गया। कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी पुलिस उस समय हैरान रह गई। जब छात्रा लालकुर्ती थाने पहुंच गई। उसने कहा कि उसे तलाशने की कोई जरूरत नहीं है और वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उसने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराए। गंगानगर क्षेत्र स्थित अमन विहार कॉलोनी निवासी छात्रा बीए-एलएलबी की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि बेटी के मोबाइल नंबर से एक संदेश प्राप्त हुआ था, जिसमें लिखा था कि वह घर छोड़कर जा रही है और उसे तलाशने की कोशिश न की जाए。 यह भी पढ़ें- तीन दिन से लापता युवती प्रेमी संग...