पिथौरागढ़, सितम्बर 22 -- पिथौरागढ़। धारचूला में लापता एक छात्रा को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। सोमवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 18सितंबर को एक महिला ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उनका कहना था कि उनकी नाबालिग बेटी बिना बताए स्कूल से कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बावजूद भी उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा। एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने खोजबीन शुरू की। जांच के दौरान छात्रा के बिर्थीघाट क्षेत्र में होना सामने आया। बलुवाकोट थानाध्यक्ष मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद कर आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.