मुजफ्फरपुर, मई 17 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से डेढ़ साल पहले लापता छात्रा को पुलिस ने कानपुर से बरामद कर लिया। वहीं, पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। युवक समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम का नितेश कुमार है। वह कानपुर स्थित एक एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम करता था। डीएसपी सकरा मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता ने 2024 के दिसंबर में केस दर्ज कराया था। बताया कि लगातार छात्रा की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पता चला कि छात्रा अपने प्रेमी के साथ कानपुर में है, जिसके बाद दोनों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस को बताया कि मौसेरे भाई की शादी में छात्रा से जान-पहचान हुई थी। नजदीकी बढ़ने के बाद दोनों भागकर कानपुर चले गए, जहां दंपती के रूप में रहते थे। छापेमारी में थानेदार कमलेश कुम...