घाटशिला, मई 26 -- धालभूमगढ़। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन द्वारा राऊताड़ा के आंधी से पीड़ित लोगों से मुलाकात के दौरान गांव के लापता एक मजदूर के घर उसकी पत्नी से मिलने गए। जहां पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे राजू मार्डी 5 वर्ष और 8 वर्षीय समीर मार्डी मौजूद थे। दोनो बच्चे अपने पिता के आने की राह देख रहे थे । यह भी पढ़ें- आंधी तुफान ने धालभूमगढ़ प्रखंड के राउताड़ा गांव में 21 घर को छप्पड़ उड़ेलापता मजदूर का विवरण पिता चातुर मार्डी रोजगार की सिलसिले में राज्य छोड़कर अरुणाचल प्रदेश में गणपत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करने गए हुए थे । इसके पूर्व भी चातुर मार्डी काम के सिलसिले में गए थे। त्योहार पर घर आने के बाद पिछले मार्च में काम पर गए थे । घर आने के दौरान गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ स्टेशन से 6 मई को पत्नी से बातचीत भी किया। उसके बाद चातुर मार्डी का ...