लापता ग्रामीण का शव कुएं में उतराता मिला
झांसी, जून 9 -- झांसी (उल्दन)। ग्राम पंचायत बिजना में मंगलवार को बस स्टैंड के पास 10 दिनों से लापता युवक का शव कुएं के पानी में उतराता मिला। जिससे आसपास हड़कंप मच गया तो परिवार में कोहराम। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव बिजना निवासी बृजकिशोर अहिरवार (45) बेटा बसंते अहिरवार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी रामा देवी अहिरवार ने बताया है कि वह 15 दिनों से लापता थे। उनकी काफी तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। 31 मई को थाना उल्दन में पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार बृजकिशोर की तलाश कर रहे थे। मंगलवार को ग्रामीण बस स्टैंड के पास स्थित कुएं के करीब से निकल रहे थे। तभी उन्होंने ग्रामीण का शव पानी में उतराता देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.