खगडि़या, सितम्बर 22 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना इलाके के हरिपुर गांव के बैरबा मुसहरी नया टोला से गत 19 सितंबर से लापता युवक का सोमवार को तीसरे दिन शव बरामद हुआ। मृतक स्थानीय मो. अयूब शाह का 25 वर्षीय पुत्र मो. गुलफाम आलम बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय गुलफाम आलम का शव बैरवा मुसहरी के पोखर से तैरते हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि गत रविवार को पोखर के पास से उसका बेल्ट और कपड़ा मिला था। मृतक के भाई गुलशाद ने बताया कि उसके भाई का गांव के ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : लापता गुलफाम का तीसरे दिन पानी भरे पोखर से मिला शव, हत्या की आशंका दो माह पहले लड़की की शादी हो गई। बावजूद लड़की के परिजन 10 हजार रुपए की मांग उससे कर रहा था। रुपया नहीं...