लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- मैलानी। घर से बाजार के लिये घूमने गया ग्रामीण चार दिन पूर्व लापता हो गया। इससे पूर्व में पिछले माह लापता छात्र का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। थानान्तर्गत चाचापुर निवासी बलिकरन 11 मार्च को सुबह 10 बजे घर से बाजार घूमने के लिये गया था लेकिन वापस नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन बलिकरन का कोई पता नही चल पाया है। थक हारकर परिजनो ने गुमशुदगी की सूचना थाने में दी है। विदित हो कि इससे पहले इंटरमीडिएट का छात्र रितिक यादव पुत्र रमेश यादव डालपुर ग्रन्ट से स्कूल से लापता हो गया था जिसकी गुमशुदगी परिजनो ने थाना मैलानी में दर्ज कराई थी। 40 दिन बीत जाने के बाद भी रितिक यादव का कोई पता नहीं चल सका है। जिससे मैलानी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.