हल्द्वानी, मार्च 12 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए कुमाऊं परिक्षेत्र की पुलिस अब तक का सबसे बड़ा अभियान 'ऑपरेशन सर्च' शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य उन कुख्यात अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।आईजी कुमाऊं ने मंडल के सभी जनपदों के कप्तानों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में छह जिलों से लापता 84 हिस्ट्रीशीटरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। इन अपराधियों की घेराबंदी की जाएगी। दबिश के लिए देशभर के राज्यों में पुलिस, एसओजी की टीमों को भेजा जाएगा। बता दें कि कुमाऊं में कुल 783 हिस्ट्रीशीटर पंजीकृत हैं। इनमें से 75 जेल में हैं, जबकि 84 लापता चल रहे हैं। 600 से अधिक जमानत पर बाहर हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.