खगडि़या, मई 4 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि गत 20 अप्रैल से सलारपुर गांव से लापता कुंदन की बरामदगी के लिए सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकला। मौक़े पर प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित लोगों ने सलारपुर गांव निवासी कुंदन के लापता होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया। जुलूस लापता कुंदन के घर से निकलकर सलारपुर बाजार के मुख्य चौराहे पहुंचने पर करीब 10 मिनट तक आवाजाही बंद हो गया। जुलूस के दौरान लोगों ने कुंदन की सकुशल बरामदगी की मांग करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लापता कुंदन की बरामदगी को लेकर निकाला मशाल जूलूस ग्रामीणों ने कहा कि घटना के 15 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहंी की गई है। इस मौके...