काशीपुर, अप्रैल 29 -- दीप पाठक, काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा क्षेत्र से किसी बात से नाराज किशोर नानी के घर से भाग गया। पुलिस ने 10 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। बन्नाखेड़ा निवासी एक महिला ने आईटीआई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र पिछले 8 वर्षों से अपनी नानी के घर खड़कपुर देवीपुरा में रह रहा था। 28 अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से पूछताछ के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि शिकायत मिलने के मात्र 10 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने किशोर को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, किशोर किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया था। बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.