लापता किशोर बरामद, बोला-अपनी मर्जी से गया था
संभल, जुलाई 15 -- थाना जुनावई पुलिस ने पांच दिन पहले कथित रूप से अपहृत हुए 12 वर्षीय बालक को महाराष्ट्र के नवी मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि मैं अपनी मर्जी से गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी ऋषिपाल पुत्र किशनलाल ने 8 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि उनके 12 वर्षीय पुत्र सोनू पाल को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 13 जुलाई को नवी मुंबई (महाराष्ट्र) से बालक को सकुशल बरामद कर थाना जुनावई ले आई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि बरामद बालक के बयान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 180 के तहत दर्ज किए जा रहे हैं त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.