अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- सोमेश्वर,मुकेश सक्टा। थाना क्षेत्र से लापता किशोर को रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरामद किया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि पांच मार्च को शिकायत मिली थी कि बाजार गया 17 साल का किशोर वापस नहीं लौटा था। इस पर कोतवाल के साथ स्माइल टीम प्रभारी जानकी भण्डारी ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। किशोर को हल्द्वानी से बरामद कर काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...