पिथौरागढ़, अप्रैल 2 -- पिथौरागढ़। मुनस्यारी पुलिस ने एक लापता किशोर को ढूंढकर उसके परिजनों का सौंप दिया है। एसओ अनिल आर्या के नेतृत्व में पुलिस ने मदकोट निवासी एक सोलह वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना पर उसकी ढूंढखोज की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर को महज पांच घंटों में ढूंढकर उसके परिजनों का सुपुर्द कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...